आंध्र प्रदेश सरकार का प्रतिनिधिमंडल लखनऊ की सफाई व्यवस्था से ले रहा सीख

Spread the love

प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन को धरातल पर उतारने के लिए नगर निगम के कार्यों की प्रशंसा की

*लखनऊ :  लखनऊ नगर निगम की सफाई व्यवस्था और कूड़ा प्रबंधन की तारीफ देशभर में हो रही है। इसी को देखने के लिए मंगलवार को आंध्र प्रदेश सरकार के नगर प्रशासन एवं शहरी विकास विभाग के  मंत्री पी. नारायणा के नेतृत्व में स्वच्छ आंध्र निगम के वरिष्ठ अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को लखनऊ आया। इस प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम की सफाई कार्यों से जुड़े कई स्थलों का दौरा किया और प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन को धरातल पर उतारने के लिए नगर निगम के कार्यों की प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने शिवरी प्रोसेसिंग प्लांट और निर्माण एवं ध्वस्तीकरण (C&D) कचरा संयंत्र में कार्यों का अवलोकन किया, जो खासतौर पर आकर्षण का केंद्र रहे।

**प्रतिनिधिमंडल ने की प्रशंसा*

आंध्र प्रदेश से आए अधिकारियों ने लखनऊ नगर निगम की सफाई व्यवस्था की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि लखनऊ में जो व्यवस्थाएं देखी गईं, वे उनके अपने राज्य में भी लागू करने में मददगार साबित होंगी।

उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा जी ने आंध्र के प्रतिनिधि मंडल से अपने निवास स्थान पर देर शाम शुभेच्छा भेंट किया और शिवरी प्लांट सहित उत्तर प्रदेश के नगरीय निकायों में हो रहे अनेक नवाचारों एवं सफ़ाई व्यवस्था के बारे में बताया। विशेष रूप से माननीय प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत की पहल के सुपरिणामों, निकायों की सफाई व्यवस्था, कूड़ा प्रबंधन, यूज्ड वॉटर मैनेजमेंट, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन एवं मेकैनिज्म पर विशेष चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *