समर कैंप के बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी ने दिया प्रमाण पत्र 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर/ क्षेत्र के  कम्पोजिट विद्यालय जुडुई में 21मई से 10 जून तक चल रहे समर कैंप का मंगलबार को समापन हुआ इस पर पर बतौर  मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी  देवमणि पाण्डेय ने बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि देवमणि पाण्डेय व एस एम सी अध्यक्ष द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप जलाकर कार्यक्रम शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चियों द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया  गया  मुख्य अतिथि का बैंच अलंकरण एवं माला पहनाकर स्वागत किया प्रस्तुत गया। समर कैंप में सिखी गई अलग अलग गतिविधिया पी टी  योगा सांस्कृतिक कार्यक्रम, पेंटिंग सिलाई प्रस्तुत किया गया ।  खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा कैम्प के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच बालक पांच बालिकाओ को मेडल,व प्रशस्ति-पत्र एवं अन्य सभी को प्रतिभागिओ को प्रमाण पत्र दिया गया।

 एस एम सी अध्यक्ष द्वारा  बच्चों को पुरस्कृत किया गया।  खंड शिक्षा अधिकारी देव मणि पांडेय ने बच्चों से कहा की कैम्प में सिखी गई गतिविधियों को अपने दैनिक जीवन में करते रहना है इससे आप का शारीरिक मानसिक ,बौद्धिक एवं सकारात्मक सोच का विकास होगा । इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार सिंह, प्रशिक्षक रंजन सिंह पटेल,जितेंद्र कुमार गौतम ,बृजेश भूषण सिंह , प्रभाकर सिंह  , अखिलेश सिंह, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *