एनसीएल ने 5.68 लाख वृक्षारोपण हेतु मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम के साथ किया एमओयू

Spread the love

सोनभद्र, सिंगरौली।  सिंगरौली स्थित कॉल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड( एनसीएल) ने 5.68 लाख पौधे लगाने हेतु मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम के साथ एमओयू किया। इस एमओयू के तहत एनसीएल की मध्य प्रदेश स्थित परियोजनाओं अमलोरी, ब्लॉक-बी, निगाही, दुधिचुआ (मध्य प्रदेश स्थित क्षेत्र), जयंत और झिंगुरदा के खदान क्षेत्र में अधिभार पर 223.64 हेक्टेयर भूमि पर स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे 4 साल तक उनकी देखभाल की जाएगी।
इस दौरान एमओयू पर मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम की ओर से सम्भागीय प्रबंधक रीवा- सीधी परियोजना मण्डल राकेश कोडापे तथा एनसीएल की ओर से महाप्रबंधक (पर्यावरण/वन)  राकेश  कुमार ने हस्ताक्षर किए | इस अवसर पर एनसीएल के उप प्रबंधक (पर्यावरण)   डी. के. सैनी, एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि एनसीएल ने हरित आवरण को बढ़ावा देने हेतु वर्ष 2025-26 में 500 हेक्टेयर भूमि पर लगभग 6 लाख पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया है। एनसीएल ने स्थापना से लेकर अभी तक 2.82 करोड़ पौधे लगाए हैं एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु डंप पुनर्स्थापना, पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली, इको पार्क का निर्माण जैसे अनेक कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *