ब्रिटिश जमाने में बना बैरक मिशनरी का डीएम-एसपी ने किया अवलोकन, धरोहर संरक्षण के लिए उठाए जायेंगे कदम

Spread the love

सोनभद्र। दुद्धी क्रिश्चियन चर्च स्थित ब्रिटिश जमाने का बना बैरक मिशनरी का सोमवार को तहसील समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने संयुक्त रूप से अवलोकन किया।
    इस दौरान डीएम और एसपी ने पास्टर मिथलेश मसीह एवं अभिषेक कुमार बाबा से इसके बारे में जानकारी ली तो बताया गया कि ब्रिटिश जमाने में वर्ष 1862 के दौरान प्रोटेस्टेंट समुदाय के लिए चर्च का निर्माण हुआ था जो अब  जीर्ण शीर्ण  स्थिति में है। इसी कैम्पस में 18 सदी के आसपास बना  मिशनरी, जहां से चर्च ऑफ इंग्लैंड के दिशा निर्देश में दुद्धी स्टेट को गंडेबिया एक्ट के तहत गवर्न किया जाता था। साथ ही यहां ईसाई मिशनरी के लोग रहा करते थे।
   जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पुरानी धरोहर बैरक मिशनरी के जीर्ण शीर्ण स्थिति को देखा जहां ईंटों की भस्सी से चुनाई कर मोटी दीवार बनाई गई है। जिसकी ढलाई कीमती और मजबूत लकड़ियों के सहारे की गई थी,जिसकी दीवार आज भी मजबूत है।दो फ्लोर में बने करीब आधा दर्जन कमरों एवं हाल के छत गिर चुके है। अवलोकन के दौरान हाकिमों ने अपने मोबाइल में फोटो भी कैद की। अधिकारियों ने पुराने डॉक्युमेंट्स भी मांगे है जिससे भविष्य में इसके बारे में कुछ विचार किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *