बालिका सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत सांस्कृतिक संध्या का हुआ आयोजन

Spread the love

सोनभद्र। एनटीपीसी विन्ध्याचल ने 8 जून 2025 को उमंग भवन सभागार में बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025 के अंतर्गत एक भव्य एवं प्रेरणादायक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया। यह आयोजन न केवल प्रतिभागियों की प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन था, बल्कि एनटीपीसी की सामाजिक प्रतिबद्धता और बालिका सशक्तिकरण के संकल्प का प्रतीक भी रहा।
  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जयकुमार श्रीनिवासन, निदेशक (वित्त), एनटीपीसी लिमिटेड एवं सुनीथा जयकुमार श्रीनिवासन, वरिष्ठ सदस्य, संयुक्त महिला समिति पधारे साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप मे ई सत्य फणि कुमार, कार्यकारी निदेशक(विन्ध्याचल) एवं सरोजा फणि कुमार, अध्यक्षता, सुहासिनी संघ उपस्थित रही। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत और प्रार्थना से हुई, जिसके बाद प्रतिभागियों ने गणेश वंदना, आत्मरक्षा कौशल प्रदर्शन, पर्यावरण संरक्षण पर नाटक, सहज योग और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर प्रस्तुतियां दीं। सभी प्रस्तुतियों को दर्शकों की भरपूर सराहना मिली।
  कार्यक्रम में एनटीपीसी के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिसमें संजीब कुमार साहा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), डी.के. अग्रवाल, महाप्रबंधक (संविदा एवं सामग्री),  अतिन कुंडू, महाप्रबंधक (परियोजना), राजशेखर पाला, महाप्रबंधक (प्रचालन), ए.जे. राजकुमार, महाप्रबंधक (मेंटीनेंस एवं एडीएम), राकेश अरोड़ा,मानव संसाधन प्रमुख (विंध्याचल),  देबब्रत त्रिपाठी, अपर महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएँ) एवं डॉ. प्रतिमा महेन्द्र, वरिष्ठ विशेषज्ञ (विंध्य चिकित्सालय) उपस्थित रही। साथ ही डीपीएस एवं डी-पॉल स्कूल के शिक्षकगण, यूनियन व एसोसिएशन प्रतिनिधि एवं लेडीज क्लब की सदस्याएं भी शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *