अपनादल एस : मासिक बैठक में पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी

भगवान बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि समारोह की हुई तैयारी

सोनभद्र ।  अपना दल एस की मासिक बैठक जिला कार्यालय, छपका- राबर्ट्सगंज में जिला अध्यक्ष अंजनी पटेल के अध्यक्षता में आयोजित की गई है। बैठक में मुख्य अतिथि  दिनेश बियार  राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, विशिष्ट अतिथि गण  अरुण पटेल  प्रतिनिधि अध्यक्ष जिला पंचायत , मानसिंह गोंड ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर,  आलोक कुमार पांडे कार्यवाहक प्रदेश सचिव युवा मंच,  अभिषेक पटेल की कार्यवाहक प्रदेश सचिव युवा मंच, प्रीति सिंह कार्यवाहक प्रदेश कार्यकारिणी रहे।

मासिक बैठक का संचालन जिला कार्यकारिणी सदस्य  इंजीनियर केडी सिंह  ने किया।
 बैठक में 9 जून को शिल्थम पटना रामगढ़ में दोपहर 02 बजे  आयोजित भगवान विरसा मुंडा  के पुण्यतिथि समारोह में बतौर मुख्यअतिथि के रूप में अपना दल एस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जाटव आरपी गौतम व विशिष्ट अतिथि नेम सिंह बहेलिया राष्ट्रीय सचिव अनुसूचित जाति जनजाति मंच के प्रथम आगमन की तैयारी व मिर्जापुर छानबे  विधायक रिंकी कोल  के आगमन के परिप्रेक्ष्य में उपस्थित पदाधिकारियों ने अपना – अपना विचार व्यक्त किया।
बिरसा मुंडा पुण्यतिथि मनाने के लिए .प्रदेश अध्यक्ष  जाटव राम प्रसाद  के आगमन पर तैयारी हेतु टिप्स दिए।
 वहीं विशिष्ट अतिथि  अरुण पटेल व मानसिंह गोंड ने कहा कि,भगवान बिरसा मुंडा  के शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु उपस्थित सभी कार्यकर्ता बंधु एवं पदाधिकारी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें जिससे यह कार्यक्रम ऐतिहासिक हो सके।
 मासिक बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों में, जिला उपाध्यक्ष गण  सुरजीत पटेल , विनोद यादव , प्रवीण त्रिपाठी , कृष्णकांत कुशवाहा , अचार्य राजकुमार बौद्ध , मुकेश पटेल तरंग ,जिला  बाबूराम पटेल,  श्याम सुंदर पटेल,  विजय पटेल सतीश पटेल , राकेश पटेल, रामधनी पटेल , पूर्व जिला सचिव गण  वीरेंद्र पटेल , इंदल पाल, जिला मीडिया सचिव विकास पटेल , जिला कार्यकारिणी सदस्य  ओमप्रकाश पटेल , रामलाल प्रजापति,  नंदू पटेल ,जिलाध्यक्ष किसान मंच वीरेन्द्र बहादुर पटेल ,जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच  आसिफ अहमद ,जिलाध्यक्ष शिक्षक मंच  सर्वेश पटेल ,जिलाध्यक्ष बौद्धिक मंच आजाद भाई पटेल ,जिला अध्यक्ष चिकित्सा मंच  अरुण पटेल ,जिलाध्यक्ष सांस्कृतिक मंच अजय पांडे चिपू ,जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति जनजाति मंच  हरि प्रसाद धांगर ,जिला अध्यक्ष महिला मंच  स्नेहलता पांडे ,पूर्व जिलाध्यक्ष शिक्षक मंच  शिवदत्त दुबे ,विधानसभा अध्यक्ष गण घोरावल  रामसूरत पटेल , ओबरा  प्रभुनाथ खरवार, दुद्धी  निरंजन जायसवाल ,आदि लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *