सुभ्रत कुमार दाश, परियोजना प्रमुख पकरी बरवाडीह ने हजारीबाग के नवनियुक्त उपायुक्त से की शिष्टाचार भेंट 

Spread the love

हजारीबाग । सुभ्रत कुमार दाश, परियोजना प्रमुख पकरी बरवाडीह ने आज हजारीबाग के नवनियुक्त उपायुक्त  शि प्रकाश सिंह से शिष्टाचार भेंट की । इस मुलाकात के दौरान परियोजना प्रमुख ने उपायुक्त को शुभकामनाएं दीं और एनटीपीसी द्वारा पकरी बरवाडीह परियोजना में संचालित खनन कार्यों, विकास पहलों तथा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

समुदाय विकास के प्रति एनटीपीसी की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, श्री दास ने उपायुक्त को ₹10 लाख का चेक सौंपा, जो जिले में एक स्मार्ट लाइब्रेरी और कंप्यूटर-सह-आईसीटी लैब की स्थापना के लिए दिया गया। इसके अतिरिक्त, हजारीबाग में तीरंदाजी के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने एवं सुदृढ़ करने हेतु ₹2.5 लाख का चेक भी प्रदान किया गया, जो जिले की स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक पहल है। एनटीपीसी का यह योगदान उसकी सीएसआर नीति के अंतर्गत शैक्षणिक और खेल संबंधी अवसंरचना को समर्थन देने की उसकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में स्थायी प्रभाव उत्पन्न करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *