मई माह में एनसीएल के निदेशक तकनीकी/संचालन सहित 48 कर्मी हुए सेवानिवृत्त

सोनभद्र, सिंगरौली। शनिवार को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के निदेशक (तकनीकी/संचालन)  जितेन्द्र मलिक सहित 6 अधिकारी और 42 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए।
एनसीएल मुख्यालय से  जितेन्द्र मलिक, निदेशक (तकनीकी/संचालन);  विक्टर कुजूर, महाप्रबंधक (मानव संसाधन);  राजेन्द्र प्रसाद, वरीय निजी सहायक;  सत्यानन्द गुड़िया, वरीय निजी सहायक; बिरेन्द्र राय, सहायक पर्यवेक्षक (परिवहन); तथा  सुमेश्वर, सहायक फोरमैन सेवानिवृत्त हुए।इन सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान में एनसीएल मुख्यालय में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) बी. साईराम, निदेशक (मानव संसाधन) मनीष कुमार, निदेशक (वित्त)  रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना)  सुनील प्रसाद सिंह, मुख्यालय के विभागाध्यक्ष, अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।

NTPC

अभिनंदन समारोह के दौरान एनसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक  बी. साईराम ने कहा कि  जितेन्द्र मलिक एक कुशल निर्णयकर्ता, समाधानकर्ता तथा कंपनी की उत्कृष्टता में बहुमूल्य योगदान देने वाले निदेशक रहे।अपने संबोधन में उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को संस्था का ध्वजवाहक बताते हुए उनके योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा उनके सुखद और स्वस्थ भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
श्री साईराम ने यह भी कहा कि आज कोल इंडिया में अनेक परिवर्तन हो रहे हैं, जिनके हम सभी साक्षी हैं।
अपने उद्बोधन में निदेशक (मानव संसाधन)  मनीष कुमार ने कहा कि निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री मलिक बड़े ही सौम्य व शांत स्वभाव के अधिकारी हैं। खनन क्षेत्र की कठिन परिस्थितियों में भी इसका स्पष्ट उदाहरण देखने को मिला है।उन्होंने आशा व्यक्त की कि टीम एनसीएल को भविष्य में भी उनका मार्गदर्शन प्राप्त होता रहेगा। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों की सेवाओं को नमन करते हुए उनके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।
इस दौरान निदेशक (वित्त)  रजनीश नारायण ने कहा कि आज सेवानिवृत्त हो रहे सभी कर्मी समृद्ध व्यक्तित्व के धनी हैं। उन्होंने यह कामना की कि सभी का सेवानिवृत्त जीवन तन, मन और धन से प्रसन्न रहे तथा आने वाले समय में वे समाज में अपना योगदान सुनिश्चित करेंगे।साथ ही सभी को उज्ज्वल भविष्य की स्वर्णिम शुभकामनाएँ दी ।
सेवानिवृत्त हो रहे एनसीएल के निदेशक (तकनीकी/संचालन)  जितेन्द्र मलिक ने कार्यक्रम में कहा कि सेवानिवृत्ति एक पड़ाव है और अब एक नया सफर शुरू होगा। उन्होंने इस अवसर पर सभी को सहयोग, प्रेम और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने दूर दृष्टि, पक्का इरादा और अनुशासन को सफल कार्यकाल का मूल मंत्र बताया। टीम एनसीएल की कुशलता व कार्य संस्कृति की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कंपनी के उत्तरोत्तर विकास की कामना की।
अभिनंदन समारोह के दौरान निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना)  सुनील प्रसाद सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों की पूर्ति असंभव होती है। हमें आशा है कि  सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों की भविष्य की सभी योजनाएँ भी आपकी ही तरह सफल होंगी। टीम एनसीएल की ओर से उन्होंने सुखद, स्वस्थ और यशस्वी सेवानिवृत्ति के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
समारोह में सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों ने अपने कार्यकाल की स्मृतियों को साझा किया। साथ ही उपस्थित अधिकारियों ने भी सेवानिवृत्त कर्मियों से जुड़े संस्मरण एवं विचार व्यक्त किए।
अंत में सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति से संबंधित उपादेय भेंट किए गए।एनसीएल की सभी परियोजनाओं एवं इकाइयों में भी सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किए गए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *