निर्धारित लक्ष्य को समय सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत कराया जाये पूर्ण – जिलाधिकारी

Spread the love

सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से डीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा 

 सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने गुरुवार कसे कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था अंतर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिन विभागों को शासन द्वारा जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है, वह उसका शत-प्रतिशत निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने परियोजना अधिकारी डूडा को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण किया जाये, जिससे आवास निर्माण की गुणवत्ता की स्थिति का पता चल सकें, आवास का निर्माण बेहतर हो सके, इसके लिए लाभार्थी को भी प्रेरित किया जाये। प्रधानमंत्री आवास के सर्वे में पात्रता की भी जॉच सुनिश्चित किया जाये, जिससे पात्र लाभार्थी को प्रधानमंत्री आवास से लाभान्वित किया जाये, आवास निर्माण के निरीक्षण रिपोर्ट से भी अवगत कराना सुनिश्चित किया जाये।  

   जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रसाशन विभाग की समीक्षा की, उन्होंने कहा कि बाजारों  में  बिकने वाली खाद्य सामग्री का निरीक्षण किया जाये और मिलावट जैसी सामग्री का सैम्पलिंग कराया जाये और मिलावट पाये जाने पर सम्बन्धित दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। मिलावटखोरी की शिकायत प्राप्त होने पर सम्बन्धित अधिकारी के खिलाफ जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही की जायेगी, दुकानों से जॉच हेतु लिए नमूना की जॉच रिपोर्ट भी उउपब्ध कराया जाये, सम्बन्धित निरीक्षक क्षेत्र में निरीक्षण करें, सैम्पल की जॉच कराये तथा रिपोर्ट से अवगत करायें। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने डिप्टी आर0एम0ओ0 को निर्देशित किये कि गेहूँ क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया किया जाये, गेहू खरीद के समय किसानों को किसी प्रकार की समस्या न होने पाएं, गेहूँ खरीद में बिचौलियों की शिकायत मिलने पर विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। 
   उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाये, निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूरा किया जाये । जिलाधिकारी ने आई0जी0आर0एस0 की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किये कि आई0जी0आर0एस0 के प्रकरणों का निस्तारण ससमय व गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया, शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता का फीडबैक दर्ज किया जाये। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)  सहदेव कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर उत्कर्ष द्विवेदी, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक सिंह, उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव, तहसीलदार गण, सहित अन्य संबंधित गण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *