आपदा प्रबंधन को लेकर रायबरेली इकाई में जागरूकता अभियान सम्पन्न

Spread the love

रायबरेली। संस्थान की रायबरेली इकाई में श्रम प्रवर्तन अधिकारी राकेश कुमार पाल और मान सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में “राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल” (NDRF), लखनऊ के निरीक्षक सभाजीत यादव एवं उनकी टीम ने सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान में संस्थान के संरक्षा अधिकारी पुष्पराज, सुरक्षा अधिकारी, अग्निशमन कार्य देख रही एजेंसी इंडीवर अग्नि शमन सेवा के प्रभारी आर. एस. राणा, अग्निशमन अधिकारी अमर बाबू एवं अन्य अग्निशमन कर्मी शामिल रहे।

टीम ने उत्पादन कार्यशाला ओएएफसी, एचडीपीई, जीपोन संयंत्र व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। कार्यशाला में आपातकालीन दरवाजों, अग्निशामक यंत्रों तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई।

भ्रमण के उपरांत कर्मचारी विकास केंद्र में आयोजित सत्र में कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों में रक्षात्मक उपायों की जानकारी दी गई तथा “राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल” से तुरंत संपर्क की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया।

इस अभियान से कर्मचारियों को न केवल आपात स्थिति में सजग रहने की सीख मिली, बल्कि वे दूसरों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित हुए। इस पूरी प्रक्रिया को कर्मचारी विकास केंद्र की प्रभारी सुधा श्रीवास्तव, श्रमदेवी सुनीता सचान एवं जनसंपर्क अधिकारी शिव कुमार सिंह ने कुशलता से संचालित किया। अभियान को सफल बनाने में उप महाप्रबंधक मानव संसाधन ए. एन. सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *