अस्मिता नाट्य संस्थान 4 जून को पर्यावरण पर आयोजित करेगी विचार गोष्ठी 

Spread the love

चन्दौली। जनपद की अग्रणी संस्था अस्मिता नाट्य संस्थान के द्वारा बढ़ते प्रदुषण के मद्देनजर 4 मई को शाम 5 बजे से एक नुक्कड़ नाटक का ‌आयोजन व विचार गोष्ठि  का आयोजन किया जाएगा। इस सम्बन्ध में  कैम्प कार्यालय पर एक बैठक आहुत की गई जिसमे संस्था के पदाधिकारियों ‌को विभिन्न ‌जिम्मेदारियां सौंपी गई।

पर्यावरण दिवस के कार्यक्रम के उद्घघाटन कर्ता नगर के जाने माने‌ दन्त चिकित्सक डा० आन्नद श्रीवास्तव व मुख्य अतिथि ‌चेयरमैन-उ०प्र०ईट निर्माता समिति रतन लाल ‌श्रीवास्तव होगे। मुख्य वक्ता पूर्व‌‌ मध्य रेलवे के पूर्व वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी दिनेश चन्द्रा ‌एवं‌‌ कवि ईन्द्रजीत तिवारी निर्भीक होगे। कार्यक्रम कि अध्यक्षता समाजसेवी घनश्याम शर्मा जिलाध्यक्ष विश्वकर्मा ‌समाज जनपद ‌चन्दौली करेगे। संस्था के‌ अध्यक्ष डा० राजकुमार गुप्ता ने बताया कि‌ यह‌ संस्था समय समय पर‌ सामाजिक कार्यों में ‌भागीदारी करती रही है। नाट्य संस्थान के निर्देशक विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि आज की सबसे महत्वपूर्ण समस्या पर्यावरण है जिसकी रक्षा सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जनपद वासियों से गोष्ठी में भाग लेने की अपील की। बैठक मे देवेश‌‌‌ महाराज,  रवि शंकर, गुड्डू विश्वकर्मा ,राजू एक्र्टर, राकेश अग्रवाल,अनवर‌ शादात अंजू चौहान रहे। संचालन प्रमोद ‌अग्रहरि ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *