भारत रत्न स्व0 पं0 जवाहरलाल नेहरू की मनाई पुण्यतिथि

Spread the love

सोनभद्र। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न स्व0 पं0 जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि नगर के वार्ड नं0 25 में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव निगम मिश्रा के अध्यक्षता में मनाई गई।  तत्पश्चात राजीव त्रिपाठी ने नेहरू के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद पंडित नेहरू ने भारत के प्रत्येक वर्ग को मजबूती प्रदान करने के लिए देश में तमाम तरीके के औद्योगिक कल कारखाने स्थापित किए जिससे गांव गिराव से आने वाले लोगों, खेती किसानी करने वालों को रोजगार करने का अवसर प्राप्त हुआ। निगम मिश्रा में कहा कि पंडित नेहरू ने भारत को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने के लिए सबसे ज्यादा शिक्षा एवं रोजगार पर जोर दिया और देश में बड़े-बड़े संस्थान खोले जिससे देश में सभी तबके के लोग आत्मनिर्भर बने ऐसे युग पुरुष को उनकी पुण्यतिथि पर नमन है कर्मा ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष  बंशीधर देव पांडे ने कहा कि नेहरू  ने ग्राम स्वराज के लिए पूरी ताकत से काम किया और गांव को खुशहाली की सौगात दी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद सोनभद्र शहर के पूर्व अध्यक्ष को चंदौली शहर कांग्रेस कमेटी का को-ऑर्डिनेटर बनने पर माल्यार्पण कर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी और सिर्फ नेतृत्व का आभार जताया। इस अवसर पर पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी पूर्व जिला महासचिव निगम मिश्रा निवर्तमान कर्मा ब्लॉक के अध्यक्ष बंशीधर देव पांडे मंजू देवी स्वतंत्र साहनी  मुर्शिद खान सुजीत कुमार मिश्रा एडवोकेट, वीरेंद्र कुमार यादव एडवोकेट, मधुप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *