एनटीपीसी दादरी में विधायक तेजपाल सिंह नागर का दौरा

Spread the love

गौतमबुद्ध नगर। एनटीपीसी दादरी परिसर में दादरी क्षेत्र के विधायक तेजपाल सिंह नागर ने दौरा किया और परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक  के. चंद्रमौलि से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों के बीच क्षेत्रीय विकास एवं सामुदायिक उत्थान के संभावित अवसरों को लेकर सकारात्मक और सार्थक चर्चा हुई।

इस बैठक में  विल्सन अब्राहम, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) भी उपस्थित रहे। विधायक  नागर ने एनटीपीसी द्वारा क्षेत्र में किए गए अभूतपूर्व कार्यों की सराहना की और आने वाले समय में और अधिक विकासात्मक प्रयासों पर बल दिया। 

भेंट के दौरान, विधायक नागर ने  के. चंद्रमौलि को अंगवस्त्र भी भेंट किया। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *