जनपद में निवासरत कोई भी महिला उत्पीड़न से संबंधित अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं
चन्दौली। महिला उत्पीड़न की रोकथाम और पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए, राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव द्वारा जनपद के पी०डब्लू०डी० गेस्ट हाउस, चन्दौली में दिनांक 28 मई 2025 को पूर्वान्ह 11:00 बजे से जनसुनवाई करेंगी। इसके अलावा, महिलाओं से जुड़े कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए भी बैठक आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि जनपद में महिला उत्पीड़न की रोकथाम, पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने तथा फरियादियों की सहूलियत के लिए उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती श्रीवास्तव का जनपद में आगमन हो रहा है। इस जनसुनवाई में पीड़ित महिलाएं प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अपनी समस्या का समाधान करा सकती हैं।
उन्होंने बताया कि जनपद के जिलाधिकारी की तरफ से नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधीक्षक अथवा उनकी ओर से नामित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष एवं संबंधित थाने के क्षेत्राधिकारी के साथ महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा एवं जनसुनवाई की जायेगी।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।