CCL : साइबर सुरक्षा पर जागरूकता सत्र का आयोजन सीसीएल मुख्यालय में सफलतापूर्वक सम्पन्न

Spread the love

रांची । सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय स्थित मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडी) में आज एक महत्वपूर्ण साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का संचालन  सुरेश बेहरा, महाप्रबंधक (सिस्टम) द्वारा किया गया।

सत्र में उद्यम-स्तरीय साइबर जोखिमों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया, विशेषकर हाल के साइबर हमलों की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए। साइबर खतरों से निपटने हेतु सतर्कता तथा रोकथाम संबंधी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, सुरक्षित डिजिटल व्यवहारों से जुड़ी अनेक सावधानियों – “क्या करें” और “क्या न करें” – की जानकारी दी गई।

इस जागरूकता कार्यक्रम में सीसीएल मुख्यालय के विभिन्न विभागों से 68 कर्मचारियों, जिनमें विभागाध्यक्ष और कार्यपालक शामिल थे, ने सक्रिय भागीदारी की। अधिक से अधिक कर्मचारियों तक जागरूकता पहुँचाने के उद्देश्य से सत्र का सीधा प्रसारण (लाइव वेबकास्ट) सीसीएल के सभी क्षेत्रों में किया गया, जिसमें 130 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इस पहल के अंतर्गत महीने के अंत में एक विस्तृत फॉलो-अप सत्र का आयोजन किया जाएगा, जिसका संचालन साइबर सेल के विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा, ताकि संगठन में साइबर खतरों के प्रति सजगता और तैयारियों को और सुदृढ़ किया जा सके।

 ज्ञात हो कि सीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक  नीलेंदु कुमार सिंह के  नेतृत्व में, सीसीएल समय-समय पर ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करता है, जिससे कर्मचारियों में साइबर धोखाधड़ी के प्रति समझ विकसित हो सके और वे डिजिटल संसाधनों का बेहतर एवं सुरक्षित उपयोग कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *