सब स्टेशन में आग लगने से मचा हड़कंप, सैकड़ों गांवो की बिजली गुल,गर्मी से हाल-बेहाल

Spread the love

बीजपुर / सोनभद्र । विद्युत सब स्टेशन नधिरा म्योरपुर फीडर के ब्रेकर में गुरुवार देर रात अचानक आग लगने से हड़कम्प मच गया। उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारियों ने किसी तरह  बालू मिट्टी डाल कर आग पर काबू पाया । इस दौरान म्योरपुर बकरिहवा महुअरिया फीडर की बिजली आपूर्ति बन्द हो गयी। गौरतलब हो कि पिछले  मंगलवार से आंधी,पानी और आकाशीय बिजली के कारण क्षेत्र में तीन दिन से आपूर्ति बदहाल चल रही है भीषण गर्मी और उमस से लोगों की जिंदगी बेपटरी है लगभग एक लाख की आबादी रात को अंधेरे में जीवन व्यतीत कर रही है। जलकल फीडर से बिजली आपूर्ति में दुर्व्यवस्था के कारण घरों में पेयजल की किल्लत शुरू हो गयी है।
   बिगड़े मौसम की वजह से घरों में जहरीले जीव जंतुओं के घुसने का डर  है। ग्रामीण क्षेत्र में  साँप विच्छू के डर से रात बैठ कर काटी जा रही है। नधिरा उपकेंद्र के अंतर्गत गाँवो और सबस्टेशन पर लगाए गए 30 साल पुराने उपकरण जर्जर अवस्था मे हैं। आये दिन फाल्ट की समस्या से कर्मी और उपभोक्ता जूझ रहे हैं मानसून नजदीक आ गया है जर्जर उपकरण बदलने के नाम पर चार साल से अधिकारी आश्वासन की घुटी पिला रहे हैं।बिजली वितरण निगम के पास स्टोर में उपकरण का टोटा है अगर यही हाल रहा तो बरसात में बिजली के लिए लोगों को जद्दोजहद करनी पड़ेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *