बरसात से पहले सभी नालियों की हो जाए साफ सफाई – एसडीएम

Spread the love

दुद्धी, सोनभद्र। बरसात से पहले सभी नगर पंचायतों में नालियों की साफ-सफाई को लेकर दुद्धी एसडीएम निखिल यादव ने बुधवार को सभी ईओ को निर्देशित किया।   उप जिलाधिकारी कार्यालय पर तहसील क्षेत्र के दुद्धी नगर पंचायत, पिपरी नगर पंचायत, रेणुकूट नगर पंचायत अनपरा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ उप जिलाधिकारी निखिल यादव ने  बैठक कर नगर पंचायत में निवास करने वाले नगर वासियों की समस्याओं को लेकर निर्देश दिए।
    उन्होंने बताया की नगर पंचायत में कहीं भी साफ सफाई एवं नाली जाम व गन्दा पानी बहने सहित अन्य समस्याओं का निस्तारण त्वरित रूप से किया जाए। यदि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही की जाती हैं तो बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगरवासियों की जनहित के लिए कोई भी समस्या है तो वह हमारे कार्यालय पर आकर अपनी समस्या को लिखित व मौखिक रूप से कह सकते हैं। इस मौके पर रेनूकूट, पिपरी अधिशासी अधिकारी भोला सिंह, अनपरा एवं दुद्धी के ईओ प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *