जिले में हो रहे बालू के अवैध खनन का जिम्मेदार कौन – आशुतोष कुमार दुबे

Spread the love

 कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर खनन माफियाओं पर कार्रवाई के लिए सौंपा ज्ञापन
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) के नेतृत्व में भारतीय युवा कांग्रेस, राष्ट्रीय छात्र संगठन, सोशल आउटरीच डिपार्टमेंट के कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिले में अवैध खनन कर्ताओं पर लगाम लगाने की मांग किया। श्री दूबे ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एडीएम रमेश चंद को सौंपकर अविलम्ब कार्यवाही की मांग किया। नेतृत्व कर रहे आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि समाचार पत्रों, सोशल मीडिया में जनपद सोनभद्र में बालू की अवैध खनन को लेकर खबरें चलाई जा रही हैं मगर अधिकारियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है। जबकि अवैध खननकर्ता धड़ल्ले से दिन रात बड़ी-बड़ी मशीनों को लगाकर सोन नदी से बालू का उत्खनन कर रहे हैं। आखिर इसका जिम्मेदार कौन है? जहां नदियों की धारा को रोकने का काम बालू खननकर्ताओं द्वारा किया जा रही है वहीं वही जलीय जीवों पर भी इसका अच्छा खासा प्रभाव पड़ रहा है। जो की पूरी तरीके से नियम के विरुद्ध है।
    इतना ही नहीं अवैध खनन करने वाले माफियाओं द्वारा उनकी सीमा क्षेत्र के बाहर भी जाकर अवैध खनन का कार्य किया जा रहा है और परमिट का भी खेल जिले में धड़ल्ले से किया जा रहा है। उन्होंने अवैध खननकर्ताओं पर कार्यवाही करने के साथ ही जनपद में जितने भी बालू की साइडें चल रही हैं उन सभी की जांच करने की भी मांग किया। इस मौके पर सूरज वर्मा, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता, सुशील राव, मनोज मिश्रा, श्रीकांत मिश्रा, दयाराम प्रजापति, आयुष तिवारी, दीपक राव, सौम्य सोनकर, शिवांग पाठक, रोहित भारती, शिव राजभर, अमन पाठक, रिशु सिंह रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *