मामूली बातों व गलत फहमियों से दूर हो रहे जोड़ों को कराया जा रहा एक

Spread the love

महिला थानाध्यक्ष के प्रयास से 6 वैवाहिक जोड़ों की हुई काउंसलिंग, 3 जोड़ा साथ में रहने के लिये हुए राजी

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशानुसार जनपद में “मिशन शक्ति” नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के क्रम में रविवार को महिला थाना  पर आयोजित परामर्श केन्द्र में महिला थानाध्यक्ष, सविता सरोज मय टीम द्वारा  पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के संम्बंध में 06 वैवाहिक जोड़ों की काउंसलिंग की गयी। जिसमें से 03 जोड़ा पति-पत्नी की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें सुलझाया गया। जिससे पति-पत्नी राजी-खुशी से आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत होकर घर गए। अन्य 03 प्रकरण में अग्रिम तिथि नियत की गयी। काउंसलिंग के दौरान महिला थानाध्यक्ष द्वारा परामर्श केन्द्र में आये दम्पतियों की पारिवारिक सम्बन्धी प्रकरणों में उनकी काउंसलिंग की गयी तथा पति-पत्नी को आपस में विवाद को खत्म कर सुलह-समझौता कराते हुए साथ में रहने हेतु प्रेरित किया गया। जिससे दोनों जोड़े हंसी-खुशी साथ मे रहने हेतु तैयार हो गये। जिस पर पुलिस द्वारा उन्हें उनके आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *