उच्च रक्तचाप दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

भदोही। विश्व उच्च रक्तचाप दिवस  के अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय, भदोही के सभागार में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा इसके निवारण व नियंत्रण हेतु आवश्यक जानकारी साझा की गई। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष चक द्वारा की गई। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ओ.पी. शुक्ला, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विवेक श्रीवास्तव, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामपाल यादव, चिकित्सा अधीक्षक औराई डॉ. कृष्णा दूबे तथा बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव पांडेय सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष चक ने कहा कि “उच्च रक्तचाप एक साइलेंट किलर है, जो हृदय रोग, किडनी की बीमारी और स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। नियमित जांच एवं संतुलित आहार, व्यायाम तथा तनाव प्रबंधन से इसे नियंत्रित किया जा सकता है।”डॉ. ओ.पी. शुक्ला ने जिले में चल रहे  “हाइपरटेंशन स्क्रीनिंग कैंप” की जानकारी देते हुए सभी से सहयोग की अपील की। कार्यक्रम का संचालन  उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामपाल यादव द्वारा  किया गया एवं कार्यक्रम के अंत में चिकित्सा अधीक्षक, औराई  डॉ. कृष्णा दूबे द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। उपस्थित लोगों को उच्च रक्तचाप की रोकथाम हेतु पम्पलेट वितरित किए गए तथा निःशुल्क रक्तचाप जांच की सुविधा प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *