सीसीएल में ग्रीष्मकालीन क्रिकेट एवं वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर- 2025 का हो रहा हैं आयोजन

Spread the love

रांची:  सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड  द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन क्रिकेट एवं वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर 18 मई से 31 मई 2025 तक गांधी नगर क्रीड़ांगण, काँके रोड, राँची में आयोजित किया जा रहा हैं l यह शिविर सीसीएल के कर्मचारियों के 6 से 16 वर्ष के बच्चों और बच्चियों के लिए विशेष रूप से आयोजित किया जा रहा हैं l 

सीसीएल हर वर्ष ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करता है, जिससे कर्मचारियों के बच्चों को खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है। यह पहल सीसीएल की सामाजिक जिम्मेदारी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो कर्मचारियों के परिवारों की भलाई के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हम सभी कर्मचारियों से अनुरोध करते हैं कि वे अपने बच्चों को इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित करें, ताकि वे खेलों के माध्यम से शारीरिक और मानसिक विकास कर सकें।

ज्ञात हो कि सीसीएल राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ- साथ अपने कर्मचारियों एवं उनके परिजनों का भी ख्याल रखता हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *