एनटीपीसी दादरी में स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ

Spread the love

गौतमबुद्ध नगर। एनटीपीसी दादरी में स्वच्छता पखवाड़ा 2025 का शुभारंभ 16 मई को हुआ। इस अवसर पर प्रशासनिक भवन, आरएलआई एवं एनसीपीएस अस्पताल में स्वच्छता शपथ का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों एवं सभी कर्मचारियों ने भाग लिया। सभी ने स्वच्छता बनाए रखने और स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने हेतु संकल्प लिया।

यह पखवाड़ा 16 मई से 31 मई 2025 तक मनाया जाएगा, जिसके अंतर्गत प्लांट परिसर, टाउनशिप एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान, रचनात्मक प्रतियोगिताएं तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ कार्यस्थल एवं स्वच्छ समाज की दिशा में सार्थक योगदान देना है।इस अवसर पर  गुरु प्रसाद सिंह, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण),  गिरीश चंद्र त्रिपाठी, महाप्रबंधक (आरएलआई),  एन. श्रीनिवास, महाप्रबंधक (यूएफएससी – वित्त कोषागार) एवं  आर. पी. सिंह, कमांडेंट (सीअईएसएफ) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *