सेल, आरएसपी के कोक ओवन विभाग में ठेका श्रमिकों के लिए नई पार्किंग सुविधा का उद्घाटन

Spread the love

 राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के कोक ओवन आपातकालीन नियंत्रण भवन के पास बुनियादी ढाँचे में सुधार और कर्मचारियों के लिए बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए, एक नया साइकिल स्टैंड बनाया गया है। इस सुविधा का निर्माण कोक ओवन इकाई से जुड़े ठेका श्रमिकों को लाभ पहुँचाने के लिए किया गया है। साइकिल स्टैंड का उद्घाटन 12 मई, 2025 को मुख्य महाप्रबंधक (सीओ एवं सीसी),  राकेश जोशी ने किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (कोक ओवन),  के श्रीनिवासुलु, महाप्रबंधक (कोक ओवन – प्रचालन),  बी माझी और कोक ओवन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। उद्घाटन कार्यक्रम का समन्वयन सहायक प्रबंधक (कोक ओवन – प्रचालन),  जे के मिश्रा द्वारा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *