बाल गृह बालिका का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

Spread the love

  बाल गृह बालिका में दी जाने वाली सुविधाओं का लिया जायजा

सोेनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने बुधवार को बाल गृह बालिका राबर्ट्सगंज का औचक निरीक्षण  किया । , निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बाल गृह बालिका में आवासित बालिकाओं से सीधा संवाद कर संस्था द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया ।  इस दौरान जिलाधिकारी ने संस्था अधीक्षिका को निर्देशित करते हुए कहा कि संस्था में आवासित बालिकाओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित कराया जाये और निर्धारित मीनू के अनुसार उन्हें नाश्ता, भोजन उपलब्ध कराया जाये।

  आवासित बालिकाओं की काउंसलिंग भी समय-समय पर की जाए, जो बालिका घर जाने के इच्छुक हैं, उन्हें बाल कल्याण समिति के माध्यम से नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए अभिभावक से संवाद कर उन्हें घर भेजने की कार्यवाही भी की जाए ।   संरक्षण अधिकारी द्वारा नियमित रूप से बाल गृह बालिका केन्द्र का निरीक्षण किया जाये और उससे सम्बन्धित रिपोर्ट प्रेषित किया जाये, इस दौरान जिलाधिकारी ने बालिका केन्द्र के उपस्थिति पंजिका का भी निरीक्षण किये, निरीक्षण में काउंसलर रीना सिंह, अनुपस्थित थे, जिनका स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिये गये।
   इस मौके पर प्रोबेशन अधिकारी इन्द्रावती देवी, जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण अधिकारी विद्या देवी, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, बाल गृह बालिका की  अधीक्षिका नीलम सिंह, बाल कल्याण अधिकारी रिंकू यादव,  चिकित्सक कविता चतुर्वेदी भी मौके पर उपस्थित रही  ।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *