रेल कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को रेल मंत्री तक पहुंचाने में नहीं रहेंगे पीछेः नन्दी

Spread the love

डबल इंजन की सरकार में रेलवे ने पकड़ी रफ्तारः नन्दी

इंफ्रास्ट्रक्चर की बेहतरी के साथ कर्मचारियों के विकास पर ध्यान दे रही भारत सरकार

प्रयागराज/ डीआरएम सभागार प्रयागराज में उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित नौवें त्रैवार्षिक अधिवेशन में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। जिसमें मंत्री नन्दी ने रेल कर्मियों का उत्साह वर्धन करते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की। कहा कि पूरे देश में रेल कर्मी जिस निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। वह अनुकरणीय है। मंत्री नन्दी ने कहा कि पूरे भारत में विशाल नेटवर्क और रेल सेवाओं को संचालित करने वाला रेल विभाग कर्मचारियों की मेहनत से ही लगातार आगे बढ़ रहा है।

मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेल सेवाओं में काफी सुधार हुआ है। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत व बेहतन बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मंत्री नन्दी ने अधिवेशन के दौरान रेल कर्मचारियों की बातों को सुना। मंत्री नन्दी ने कहा कि वे रेल कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों की वकालत करते हुए उनकी समस्याओं को रेल मंत्री तक पहुंचाने में कत्तई पीछे नहीं रहेंगे। मंत्री नन्दी ने नई कार्यकारिणी चुनाव के बाद रूपम पाण्डेय को जोन महामंत्री एवं हेमंत विश्वकर्मा को अध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष राजा राम मीणा एवं मंच संचालन हेमंत विश्वकर्मा  महामंत्री  ने किया। मुख्य वक्ता अशोक शुक्ला राष्ट्रीय मंत्री  बी एम एस थे। 

इस अवसर पर अजय त्रिपाठी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बी आर एम एस , राधा बल्लभ त्रिपाठी राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी आर एम एस एवं आर पी एस चौहान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बी आर एम एस  भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन रूपम पाण्डेय संयुक्त महामंत्री यू एम आर के एस द्वारा किया गया। अधिवेशन में नए जोनल कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसमें हेमंत विश्वकर्मा केंद्रीय अध्यक्ष एवं रूपम पाण्डेय को  उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ का महामंत्री चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *