विधायक औराई, ज्ञानपुर, सांसद व एमएलसी प्रतिनिधि ने जनपद के समग्र विकास हेतु प्रस्तुत किया निर्माण कार्ययोजना
भदोही / लोक निर्माण विभाग में जनपद में मार्गो एवं सेतुओं के निर्माण हेतु जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में विधायक औराई दीनानाथ भास्कर, विधायक ज्ञानपुर विपुल दूबे, सांसद प्रतिनिधि अभिषेक कुमार गौड़ रवि, एमएलसी प्रतिनिधि संजय सिंह द्वारा जनपद के सम्पूर्ण समग्र विकास हेतु कार्यो का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।
अधिशासी अभियंता ए0 के0 पाण्डेय बताया कि शासन से प्राप्त निर्देश के क्रम में विश्वकर्मा पोर्टल पर विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत मार्गो, सेतुओं विशेष मरम्मत एवं सड़क सुरक्षा यथा आवश्यक, प्रारूप उपलब्ध है।
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित परियोजनाओं को जनपद एवं विधानसभा की प्राथमिकता को दृष्टिगत रखते हुए मार्गो, सेतुओं, सड़क सुरक्षा एवं क्षतिग्रस्त मार्गो, सेतुओं के विशेष मरम्मत के कार्यो की तकनीकि साध्यता एवं उपयोगितानुसार कार्ययोजना तैयार करने पर बल दिया गया। इस प्रकार सेतु, राज्य मार्ग, प्रमुख जिला मार्ग, अन्य जिला मार्ग, ग्रामीण मार्ग आदि की सूची जनपदवार, विधान सभावार तैयार की जायेगी। पूरे जनपद एवं तीनो विधानसभाओं में सामान्य तथा समतुल्य विकास को ध्यान में रखते हुए जनपदो से विभिन्न योजनाओं में प्राप्त प्रस्तावित कार्ययोजना की वरीयता सूची से कार्यो की चयन हेतु मुख्यालय स्तर पर तकनीकि साध्यता एवं लोकसभा/विधानसभा के अन्तर्गत कुल कार्यो की लागत एवं कार्यो की लम्बाई के अनुसार कार्यो/परियोजनाओं का विश्वकर्मा पोर्टल पर जिलाधिकारी द्वारा प्राप्त वरीयता के क्रम में चयन किया जायेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 शिवाकांत द्विवेदी, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियन्ता रामअछैवर पाल सहित समस्त सहायक व अवर अभियंता, अन्य जनप्रतिनिधिगण व सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
