मोबाइल चोरी करने वालो को पुलिस ने भेजा जेल,पांच मोबाइल बरामद  

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर / थाना क्षेत्र के मेंहदीपुर चौराहे पर स्थित एक मोबाइल की दुकान पर 22 अप्रैल को दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल सहित अन्य सामान चोरी करने वालो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ ने बताया की आशीष पुत्र ओमप्रकाश सिंह निवासी बुढ़ादेई  अहरौरा की मेंहदीपुर चौराहे पर मोबाइल की दुकान है।

अज्ञात चोरों के विरूद्ध विरूद्ध इन्होंने  मोबाइल की दुकान से 05 अदद मोबाइल, 02 अदद ईयरबड्स व  2500 रूपये नगद चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने बुधवार को सायंकाल थाना क्षेत्र के मोहरपुर गांव से अमरजीत सिंह पुत्र निगम सिंह व पर्वत पटेल पुत्र स्व0पोतन सिंह निवासी मोहरपुर को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर चोरी की 05 अदद मोबाइल, 02 अदद ईयरबड्स व ₹ 2440/- नगद बरामद करते हुए गुरुवार को जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *