राउरकेला इस्पात सयंत्र में अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

राउरकेला। राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह – 2025 के उपलक्ष्य में राउरकेला क्लब स्विमिंग पूल में सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र  के अग्निशमन सेवा विभाग द्वारा तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

21 अप्रैल को अग्निशमन सेवा विभाग के 35 कर्मचारियों ने इस आयोजन में भाग लिया। प्रतिभागियों को दो समूहों में विभाजित किया गया था। यह प्रतियोगिता कर्मचारियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने और साथ ही उनके तैराकी कौशल को निखारने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित की गई थी, जो डूबने की स्थिति में बचाने के लिए  अत्यंत महत्वपूर्ण है। उल्लेखनीय है कि, अग्निशमन सेवा विभाग को बचाव कार्यों में शामिल महत्वपूर्ण अर्धसैनिक इकाइयों में से एक माना जाता है।

22 अप्रैल को आयोजित एक और उत्साहपूर्ण तैराकी प्रतियोगिता में, संयंत्र के विभिन्न विभागों के लगभग 70 कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो तंदरुस्ती और स्वास्थ्य के प्रति उनकी बढ़ती प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

प्रतियोगिता में पहली बार महिलाओं के लिए एक अलग वर्ग शुरू किया गया I सभी वर्गों में, समूह ‘ए’ में 40 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति शामिल थे, जबकि समूह ‘बी’ में 40 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी थे।

प्रतियोगिता के विजेताओं को आयोजित होने वाले समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता का समन्वयन उप प्रबंधक (अग्निशमन सेवाएँ),  शाहबाज आसिफ ठाकोर द्वारा  महाप्रबंधक (अग्निशमन सेवाएँ), जे बी पटनायक के नेतृत्व में अग्निशमन सेवा टीम द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *