मंत्री अनिल राजभर ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर आयोजित संगोष्ठी में किया प्रतिभाग
चंदौली। उत्तर प्रदेश शासन के श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय मंत्री अनिल राजभर ने आज चंदौली स्थित एस.आर.वी.एस. महिला महाविद्यालय में आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह एवं संगोष्ठी में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहब की प्रेरणादायक जीवन यात्रा, उनके संघर्ष, और सामाजिक न्याय के प्रति उनके अमूल्य योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला।
मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि डॉ. अंबेडकर न केवल एक संविधान निर्माता थे, बल्कि वे सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है कि कैसे शिक्षा, दृढ़ संकल्प और समर्पण के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन लाया जा सकता है। बाबा साहब का सपना एक ऐसे भारत का था जहां हर व्यक्ति को समान अवसर मिले, जात पात और भेदभाव से ऊपर उठकर समाज में समरसता स्थापित हो। सरकार उनके विचारों को यथार्थ में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की उन जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया जो श्रमिकों, युवाओं, महिलाओं, वंचितों और पिछड़े वर्गों के जीवन को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रही हैं।
अपने उद्बोधन में विधायक गणों ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा समाज के उत्थान हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियां की भी जानकारी दी उन्होंने बताया कि राज्य सरकार श्रमिकों महिलाओं एवं वंचित वर्गों के सशक्तिकरण हेतु कई प्रभावी योजनाएं चल रही हैं जिसका लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही।
