मेजा ऊर्जा निगम में जोश और जागरूकता के साथ मनाया गया अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन समारोह

Spread the love

प्रयागराज। मेजा ऊर्जा निगम द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन समारोह 19 अप्रैल 2025 को प्लांट फायर स्टेशन में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के फायर विंग द्वारा अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन तैयारी के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। समारोह के मुख्य अतिथि मेजा ऊर्जा निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री अशेष कुमार चट्टोपाध्याय रहे, जिन्होंने उपस्थित सभी लोगों को संबोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान  अविजित चटर्जी, मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएँ),  एन एन सिन्हा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण),  विवेक चंद्र, विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन), श्रीमती मनीषा पांडे (मुख्य चिकित्सा अधिकारी),  नॉन-एक्जीक्यूटिव एसोसिएशन के प्रतिनिधि और साथ ही विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के फायर विंग के निरीक्षक मदन कुमार मुंडा द्वारा स्वागत भाषण से हुई, जिसके बाद एक अग्निशमन प्रदर्शन किया गया, जिसमें आपातकालीन स्थितियों में आवश्यक कदमों और अग्निशमन तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद समारोह में सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम का समापन सीआईएसएफ के प्रभारी असिस्टेंट कमांडेंट श्री राकेश कुमार पारीक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिन्होंने अग्निशमन सेवा सप्ताह को सफल और प्रभावशाली बनाने में सभी के योगदान की सराहना की।

अपराजिता महिला समाज की सदस्याओं के लिए भी अग्नि सुरक्षा पर एक विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपराजिता महिला समाज की अध्यक्षा, श्रीमती कृष्णा चट्टोपाध्याय मुख्य अतिथि रही। यह सत्र केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के फायर विंग के निरीक्षक मदन कुमार मुंडा द्वारा संचालित किया गया, जिन्होंने घरेलू अग्नि आपात स्थितियों को केंद्रित करते हुए अग्नि सुरक्षा के उपायों की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने प्रतिभागियों को आग से बचाव हेतु एहतियाती कदमों और घरेलू आग की घटनाओं से निपटने के प्रभावी तरीकों के बारे में बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *