अधिकारीगण संदर्भाे का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करे सुनिश्चित-करे अपर जिलाधिकारी
भदोही । अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर मुख्यमंत्री संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ, तहसील दिवस संदर्भ सहित अन्य संदर्भों के सापेक्ष प्राप्त, निस्तारित एवं लम्बित शिकायतों/प्रकरणों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी। आईजीआरएस समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी ने कहां की जिन विभागों में सत प्रतिशत असंतुष्ट फीडबैक है वहां के अधिकारी कल जनसंवाद दिवस पर शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर उनकी समस्याओं का निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक कराए बैठक में अधिशासी अभियंता विद्युत अधिशासी अभियंता नलकूप के अनुपस्थिति पर अपर जिला अधिकारी कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने का निर्देश दिया
अपर जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निरस्तारण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री फरियादियों/शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि के प्रति बेहद गम्भीर है, इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आई.जी.आर.एस. पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करके रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। अपर जिलाधिकारी ने आई.जी.आर.एस. पर प्राप्त शिकायतों के डिफाल्टर होने व निस्तारित शिकायतों की खराब गुणवत्ता पाये जाने पर कुछ विभागीय अधिकारियों को इसमें सुधार लाने की कड़ी चेतावनी दिया, कहा कि ऐसी स्थिति नहीं आनी चाहिये कि निस्तारण की गुणवत्ता खराब होने के कारण उच्च स्तर से शिकायतें पुनः वापस आ जायं। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण प्रक्रिया के दौरान शिकायतकर्ता का पक्ष भी अवश्य सुना जाए और सदंर्भाे के निस्तारण का परिणाम से भी शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए। क्योकि शिकायतकर्ता की संतृष्टि ही संदर्भाे का निस्तारण का मूल लक्ष्य है। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि आईजीआरएस का पैरामीटर बदल गया है असंतुष्ट फीडबैक वाले प्रकरणों को सही ढंग से निस्तारण कराएं।इस अवसर पर , अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिवनारायण सिंह, उप जिलाधिकारी भदोही, जिला पंचायत राज अधिकारी संजय मिश्रा, ईडीएम आशुतोष श्रीवास्तव एवं संबंधित जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।
