जय श्री श्याम बाबा का 50 वां वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन 

Spread the love

भजन कीर्तन एवं विशाल भंडारा के साथ कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

अनपरा सोनभद्र। श्री श्याम सेवा मण्डल, रेनुसागर की तत्वाधान में श्याम सेवा मण्डल रेनुसागर के प्रांगण में बाबा श्री श्याम की अनुकंपा से 9 अप्रैल को जय श्री श्याम बाबा का विराट 50 वां वार्षिकोत्सव के भव्य आयोजन पर भजन कीर्तन एवं वैदिक मंत्रोच्चारण से विशाल भंडारा के साथ सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर मुख्य यजमान हिन्डाल्को रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह सपत्नी दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की अध्यक्षा इंदु सिंह एवं हेड एच आर शैलेश विक्रम सिंह सपत्नी विभा शैलेश सिंह ,मनीष सिंह सपत्नी विभा सिंह ने विधि विधान पूर्वक बैदिक मंत्रोचार के बीच जय श्री श्याम बाबा की पूजा अर्चना की।तत्पश्चात वाद्ययंत्रों के बीच भजन कीर्तन का भव्य कार्यक्रम आयोजन किया गया।कार्यक्रम के अंत मे विशाल भंडारे हजारों से अधिक श्याम  भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर जगदीश पात्रा,मनु अरोड़ा,मेनका अरोड़ा,संजय श्रीमाली ,कविता श्रीमाली,विभु पात्रा,अरविंद सिंह,संदीप यावले सुधाकर अन्नामलाई, आशुतोष सिंह सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में विकाश अग्रवाल,मनोज जोशी,सुरेश रुंगटा,विनोद केडिया,नरेश शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *