जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु डीएम, एडीएम ने सूचना विभाग की एलईडी प्रचार-वैन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

Spread the love

07 से 21 अप्रैल 15 दिवसीय एलईडी प्रचार-वैन के माध्यम से सूचना विभाग जन-जन तक पहुॅचायेगा शासन की विभिन्न जनहितकारी निर्णय व उपलब्धियॉ

भदोही । सतत् प्रयास-समेकित विकास’’ उत्कर्ष के आठ वर्ष, शासन की विभिन्न जनहितकारी नीतियों, निर्णयों एवं उपलब्धियों को जनपदवासियों तक पहुॅचाने के क्रम में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के एलईडी प्रचार वैन को जिलाधिकारी विशाल सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 कुंवर वीरेन्द्र मौर्य, अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिवनारायण सिंह द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार के उत्कर्ष के 8 वर्षो में विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं को जनजन तक इस एलईडी वैन के माध्यम से पहुॅचाया जायेगा। जिससे अन्त्योदय पर खड़े व्यक्तियों को भी विभिन्न विभागों की विभिन्न योजनाओं की जानकारी मुहैया कराते हुए उन्हें लाभार्थीपरक योजनाओं में आच्छादित किया जा सके।

जिला सूचना अधिकारी डॉ0पंकज कुमार ने बताया कि सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के निर्देश के क्रम में 15 दिवसीय 07 अप्रैल से 21 अप्रैल तक एलईडी प्रचार-वैन के माध्यम से जनपद के समस्त विकास खण्डों व सम्बन्धित ग्राम पंचायतों, सभी बाजार कस्बों, निकायों, तहसीलों में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, हर घर नल से जल योजना सहित विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा। उन्होंने जनपदवासियों को अवगत कराया कि किसी भी विभाग की किसी भी योजना जानकारी हेतु सम्बन्धित विभाग या जिला सूचना कार्यालय से सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते है। जिला सूचना कार्यालय द्वारा समय-समय पर शासन से प्राप्त विभिन्न पत्रिकाओं व जनकल्याणकारी थीम आधारित फोल्डर, पोस्टर, पम्पलेट आदि के माध्यम से जागरूकता प्रचार-प्रसार किया जाता है। उत्तर प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं में देश भर में नम्बर वन रैंक के साथ खुशहाल किसान यूपी के पहचान, सशक्त नारी समृद्ध प्रदेश, काम दमदार युवाओं को रोजगार, सबके साथ सरकार, स्वास्थ्य का उपहार, विकास पथ पर यूपी का रथ, अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस, विरासत भी विकास भी, अन्त्योदय से गरीब कल्याण, सबको शिक्षा उत्तम शिक्षा में प्रथम स्थान पर है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *