पत्रकारों ने तहसील मुख्यालय पर पत्रकार भवन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

Spread the love

दुद्धी, सोनभद्र। शनिवार को दुद्धी तहसील समाधान दिवस में आए जिलाधिकारी बीएन सिंह से स्थानीय पत्रकारों ने तहसील मुख्यालय पर पत्रकार भवन की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। डीएम को सौपे मांग पत्र में पत्रकारों ने कहा हैं कि दुद्धी तहसील पुरानी तहसील हैं, पहले यहां सहायक सूचना अधिकारी भी रहते थे जो पत्रकारों को सरकारी सूचना उपलब्ध कराने में मदद करते थे लेकिन आज तक दुद्धी तहसील मुख्यालय पर पत्रकारों के  लिए भवन नही हैं, इसलिए प्रेस कांफ्रेस सहित अन्य कार्यक्रमों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।
     जबकि पत्रकार सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की कड़ी हैं और जनहित की योजनाओं का प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए पत्रकारों के लिए तहसील मुख्यालय पर पत्रकार भवन होना चाहिए। पत्रकारों की बातों को सुनने के बाद जिलाधिकारी  ने एसडीएम से पत्रकार भवन की बावत बातचीत की। इस मौके पर अशोक कन्नौजिया, जीतेन्द्र अग्रहरि, रमेश यादव, रवि सिंह, भीम जायसवाल, इब्राहिम, नीतीश सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *