सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों के जीवनसाथियों के लिए संयंत्र जागरूकता भ्रमण का आयोजन

Spread the love

राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पा्त संयंत्र (आर.एस.पी.) के मानव संसाधन पहल ‘प्रगति र साथी’ के तहत  कर्मचारियों के जीवनसाथियों के लिए संयंत्र भ्रमण न का आयोजन किया गया, ताकि उन्हें संयंत्र की कार्य पद्धतियों और मानदंडों से अवगत किया जा सके, जिससे वे प्रगति के सफ़र में प्रभावी भागीदार बन सकें।

स्टील मेल्टिंग शॉप-2 के 20 कर्मचारियों के जीवनसाथियों को 21 मार्च, 2025 को स्टील मेल्टिंग शॉप-2, हॉट स्ट्रिप मिल-2 और न्यू प्लेट मिल का परिदर्शन कराया गया।

मुख्य महा प्रबंधक (एस.एम.एस.-2),  टी.पी. शिवशंकर ने स्वागत, प्रावीण्य और विचार-विमर्श  सत्रों की अध्यक्षता की। सहायक महा प्रबंधक (मानव संसाधन-आर.एम.एंड टी.),  देबाशीष पटनायक और विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 अभिमुखीकरण  कार्यक्रम में समूह को संयंत्र  अवलोकन और सुरक्षा पर एक वीडियो दिखाया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने अतिथियों से आग्रह किया कि वे अपने जीवन साथी के प्रति अपना भरपूर सहयोग जारी रखें और उन्हें सुरक्षा मानदंडों और मानकों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करें।

 विभिन्न स्थलों के परिदर्शन के दौरान अतिथियों को कच्चे माल के प्रवाह नियंत्रण से लेकर तैयार उत्पादों तक स्टील बनाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। स्टील मेल्टिंग शॉप के महत्व और योगदान के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन),  संबित नंदी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *