ट्रेलर ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत 

Spread the love

दो भाइयों में बड़ा था मृतक 

अहरौरा, मिर्जापुर / स्थानीय थाना क्षेत्र के अहरौरा जमुई  मार्ग स्थित भगवती देई गांव के पास रविवार को दोपहर बाद लगभग चार बजे  ट्रेलर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई ।

जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय  सुभाष कुमार पुत्र बुद्धू राम निवासी जसवा अहरौरा इमलिया चट्टी  आधार कार्ड का संशोधन कराने के लिए गया हुआ था और वहां से लौटते समय अहरौरा  जमुई रोड पर स्थित भगोती देई गांव के पास अहरौरा से जमुई की तरफ जा रही ट्रेलर ट्रक की चपेट में आ जानें से गंभीर रूप से घायल हो गया ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा आई जहां  चिकित्सक ने   मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था । और दैनिक मजदूरी करके घर परिवार का भरण पोषण करता था ।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया वही अस्पताल पहुंचे परिजनो का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था।थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ ने बताया कि सुभाष पुत्र बुद्धू राम की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई घटना के बाद भाग रही ट्रक को इमलिया चट्टी के पास  पकड़ लिया गया है  । शव को अंत्य परीक्षण हेतु भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *