सिविल बार एसोसिएशन चुनाव : विभिन्न पदों के लिए 18 नामांकन दाखिल

Spread the love

दुद्धी,सोनभद्र। नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन बुधवार को गहमागहमी के बीच नामांकन प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई। अध्यक्ष पद के लिए सर्वाधिक 4 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर मुकाबले को रोचक बना दिया हैं। अध्यक्ष पद के लिए नंदलाल एड0, प्रभु सिंह कुशवाहा एड0, शिव शंकर प्रसाद एड0, तथा प्रदीप कुमार श्रीवास्तव एड0 शामिल हैं। जबकि सचिव पद के लिए 3 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया , जिसमें जवाहरलाल एड0, महेंद्र जायसवाल एड तथा रामेश्वर राव शामिल हैं। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष 20 वर्ष से ऊपर के लिए रामजी पाण्डेय, उपाध्यक्ष 10 वर्ष के लिए मनोज मिश्रा एवं अंजनी सिंह तथा सह सचिव प्रकाशन के लिए राजीव मिश्रा, पुस्तकालय के लिए राकेश कुमार तथा प्रशासन के लिए अभिनाथ यादव ने नामांकन दाखिल किया हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष हेतु आदर्श कुमार तथा गवर्निंग काउंसिल वरिष्ठ हेतु विजय कुमार एड तथा गवर्निंग काउंसिल कनिष्ठ हेतु मनोज कुमार यादव,आशुतोष मिश्रा व आरिफ ने अपना -अपना नामांकन दाखिल किया। एल्डर कमेटी चेयरमैन/मुख्य चुनाव अधिकारी नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को नामांकन एवं दाखिला की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई हैं। सहायक चुनाव अधिकारी रामेश्वर तिवारी, छोटेलाल, संतोष कुमार अग्रहरि एवं प्रहलाद पाण्डेय ने संयुक्त रूप से बताया कि 27 मार्च को नामांकन पत्रों की जाँच की जाएगी एवं आपत्ति ली जाएगी, जबकि 28 मार्च को नामांकन पत्रों की वापसी तथा 29 मार्च को वैध उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी।उन्होंने बताया कि 4 अप्रैल दिन शुक्रवार को सुबह 11 बजे से सायं 3 बजे तक मतदान होगा, मतदान के आधे घंटे बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी और उसी दिन परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *