सेल, राउरकेला इस्‍पात संयंत्र में आर.एस.पी. शटल कप बैडमिंटन टूर्नामेंट का प्रारंभ

Spread the love

राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्‍पात संयंत्र (आर.एस.पी.) की क्रीडा इकाई द्वारा आयोजित आर.एस.पी. शटल कप- बैडमिंटन टूर्नामेंट 24 मार्च, 2025 को इस्पात इंडोर स्टेडियम, सेक्टर-20 में प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन),  तरुण मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हो कर टूर्नामेंट के उद्घाटन की घोषणा की। टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में कार्यपलाक निदेशक (वर्क्‍स),  बी.आर.पलई, कई मुख्‍य महा प्रबंधक और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित  थे।

विशेषतः मैच दोनों श्रेणियों में खेले जा रहे हैं, यानी पुरुष और महिला दोनों के लिए एकल और युगल। टूर्नामेंट सभी आर.एस.पी. कर्मचारियों के लिए दो श्रेणियों में खुला है, अर्थात 45 वर्ष  से ऊपर या 45 वर्ष से नीचे। 27 मार्च को समाप्त होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए 150 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है ।

 उप प्रबंधक (क्रीडा),  रघुनंदन पाढ़ी ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *