किसान कल्याण समिति की मासिक बैठक सम्पन्न  

Spread the love

ख़रीफ़ फ़सल की सिंचाई के लिए किया गया विचार विमर्श

अहरौरा, मिर्जापुर / किसान कल्याण समिति जरगो कमाण्ड की बैठक गुरुवार को समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शास्त्री की अध्यक्षता में दोपहर में  इमलिया चट्टी स्थित अतरौली डाक बंगले पर संपन्न हुई ।

बैठक में आगामी ख़रीफ़ फ़सल की अच्छी उत्पादन हेतु समिति  ने विचार विमर्श करते हुए ही ध्वस्त बड़भुईली रेगुलेटर पर नया रेगुलेटर लगाने, बाध से होने वाली झिराव के पानी को पूर्ण रूप से रोक कर नहरो मे लगे सेवार को सुखाने, नहरों में जगह-जगह उगे जलकुम्भी और सदाबहार के समूल नष्ट करने हेतु ड्रोन से खरपतवार नाशक लाईसिल के मिश्रित घोल को छिड़कने की मांग सिंचाई विभाग के अधिकारियो से किया गया ।

   बैठक में वक्ताओं ने  जरगो डैम के इस्केपिगं गेट के ऊपर से बने आपरेटिगं पुल को जर्जर हो जाने से बड़े वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है जिससे डैम के पश्चिम दक्षिण तरफ़ जाने वाले प्रतिदिन के हज़ारों लोगों व वाहनो का आवागमन बाधित हो गया है इसके विकल्प के रूप में जरगो डैम के नीचे-नीचे उत्तर तरफ़ से बने कच्चे रास्ते पर आवश्यक पुल बनाकर ख़ुटहा माइनर द्वितीय तक पक्की सड़क बना कर बाधित आवागमन को बहाल करने की  माँग की गई ।बैठक का संचालन महामंत्री हरिशंकर सिंह पटेल ने किया ।बैठक में कार्यवाहक अध्यक्ष बजरंगी कुशवाहा एवम् अवर अभियंता अजीत पटेल व संदीप यादव के अतिरिक्त चिरंजीव सिंह, प्यारे लाल मौर्या, शिव शंकर पटेल, सुजीत चौहान, राजेश पटेल, जगदीश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *