करमा,सोनभद्र। ककराही अमृत सरोवर पर सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए सीमेंट खंभे को अराजक तत्वों ने मंगलवार की रात तोड़ दिया। सुबह जब ग्रामीण तालाब पर बने सीसी सड़क पर टहलने निकले तो देखा कि शीतला मंदिर के पीछे लगे सीमेंट के खंभे आधा दर्जन आधे से टूट गए हैं यह किसने तोड़ा समझ से परे हैं ग्रामीणों ने स्थानीय थाना सहित जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया है लोगों कि मानें तो अराजक तत्वों द्वारा होली पर कुछ और गलत कर सकते हैं।
अमृत सरोवर तालाब पर लगे पोल को अराजक तत्वों ने तोड़ा
