नगर की समस्याओं को लेकर सपा ने पालिका अध्यक्ष को सौपा ज्ञापन 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर/ समाजवादी पार्टी के  राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी की नगर इकाई ने मंगलवार को नगर में व्याप्त समस्याओं को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी को ज्ञापन सौंपा।

 समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष मुमताज अहमद के नेतृत्व में नगर पालिका कार्यालय पहुंचे दर्जन भर सपा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश केशरी को पत्रक देकर नगर में रमजान व होली के त्योहार को देखते हुए ब्यापक  साफ सफाई कराने , बिजली न रहने पर जेनरेटर से पेयजल आपूर्ति करने , नगर में  मच्छरों के बढ़ते  प्रकोप को देखते हुए दवा का छिड़काव कराने, की मांग किया।इसके साथ नगर में प्रस्तावित गृहकर, जलकर मूल्यवृद्धि वापस लेने की मांग सपा कार्यकर्ताओं ने पालिका अध्यक्ष से किया। इस अवसर पर पूर्व जिला महासचिव  सदानंद यादव, हाफिज रौशन,किस्मत कुशवाहा,सफीक अहमद ,मुरारी यादव पूर्व सभासद,शौकत अली,एजाज अहमद, अलीम अली,विजय यादव,इनामुल हसन,राजेश मौर्य,बरकत अली,आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *