अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस :8 मार्च को सी.एम.एस. में एडमीशन लेने पर बालिकाओं को फीस में छूट

Spread the love

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के संस्थापक स्व. डा. जगदीश गाँधी की स्मृति एवं अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सी.एम.एस. प्रबन्धन ने निर्णय लिया है कि 8 मार्च को सी.एम.एस. में एडमीशन लेने वाली बालिकाओं से प्रवेश शुल्क से 100 फीसदी छूट प्रदान की जायेगी। इसी के साथ, सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. भारती गाँधी ने सभी अभिभावकों, शिक्षकों व लखनऊ के प्रबुद्ध नागरिकों को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा है कि विश्व की आधी आबादी ‘नारी शक्ति’ ही विश्व समाज में रचनात्मक परिवर्तन लायेगी और महिला शक्ति के पुनीत प्रयासों से निश्चित रूप से एक दिन विश्व एकता का सपना साकार होगा। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स ऋषि खन्ना ने दी है।

श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. का मानना है कि सामाजिक व्यवस्था में महिलाओं की सक्रिय भागादारी से ही समाज का रचनात्मक उत्थान संभव है। एक बालिका को शिक्षित करने से न सिर्फ परिवार अपितु पूरे समाज व विश्व पर इसका अत्यन्त सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। महिला सशक्तीकरण की दिशा में सी.एम.एस. दशकों से अग्रणी भूमिका निभा रहा है एवं बालिकाओं के शिक्षा शुल्क में यह छूट इन्हीं प्रयासों की एक कड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *