संविदा कर्मियों हेतु कल्याण सुविधाओं का लिया जायजा

सोनभद्र, सिंगरौली।  मंगलवार को एनसीएल के निदेशक (कार्मिक) मनीष कुमार एवं निदेशक (तकनीकी/संचालन)  जितेंद्र मलिक ने दूधिचुआ परियोजना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्राइवेट सुरक्षा कैंपस और संविदा कर्मियों के कैम्प का भ्रमण कर कल्याण सुविधाओं का जायजा लिया और संविदा कर्मियों से सीधे संवाद कर उनकी जरूरतों से रूबरू हुए ।
इस दौरान निदेशक द्वय के द्वारा संविदा कर्मियों के लिए उपलब्ध कल्याण सुविधाओं यथा स्वच्छता,पेयजल चिकित्सकीय सुविधा, जलपान व्यवस्था, आवास व अन्य कल्याण सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

NTPC

अपने दौरे के दौरान मनीष कुमार एवं  जितेंद्र मलिक ने संविदा कर्मियों को प्रदान किए जा रहे कल्याण सुविधाओं को और बेहतर करने हेतु परियोजना प्रबंधन को निर्देशित किए । साथ ही उन्होंने देश की ऊर्जा संरक्षा में एनसीएल द्वारा दिए जा रहे उल्लेखनीय योगदान को संविदा सहित सभी कर्मियों के कड़ी मेहनत का प्रतिफल बताया । इस अवसर पर दूधिचुआ परियोजना के महाप्रबंधक विनोद कुमार सिंह , परियोजना एवं मुख्यालय से वरिष्ठ अधिकारीगण  एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *