गोंदवाना क्लब क्रिकेट लीग-2025,स्पार्टन्स यूनाइटेड ने चैम्पियनशिप का खिताब हासिल किया

Spread the love

रांची ।  सीएमपीडीआई के खेल मैदान में आयोजित तीन-दिवसीय गोंदवाना क्लब क्रिकेट लीग-2025 टूर्नामेंट के फाइनल मैच में स्पार्टन्स यूनाइटेड का मुकाबला  धरा योद्धा के बीच हुआ। स्पार्टन्स यूनाइटेड ने धरा योद्धा की टीम को 5 विकेट से पराजित कर टीम चैम्पियनशिप का खिताब प्राप्त किया। 

मुख्य अतिथि सीएमपीडीआई के निदेशक  शंकर नागाचारी ने टीम चैम्पियनशिप के विजेता टीम तथा विशिष्ट अतिथि संस्थान के वरीय सलाहकार (माइनिंग)ए0के0 राणा ने उप-विजेता टीम को सम्मानित किया। इस अवसर पर बेस्ट बैट्समैन  एवं बेस्ट बाॅलर किशन, बेस्ट फील्डर विक्रांत त्रिवेदी, मैन ऑफ दी सीरिज किशन तथा महिला खिलाड़ी दीप्ति पिल्लै को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। 

इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें शिरकत कीं। इस टूर्नामेंट में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक मैच में एक महिला खिलाड़ी अनिवार्य रूप से खेलने का अवसर प्रदान किया गया और एक ओवर महिलाओं को समर्पित था, जहां महिला खिलाड़ियों ने विशेष रूप से गेंदबाजी और बल्लेबाजी किया।

इस अवसर पर संस्थान के महाप्रबंधक व विभागाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *