राउरकेला। सेल, राउरकेला स्टील प्लांट (आर.एस.पी.) ने अपनी सी.एस.आर. पहल के तहत दीपिका इस्पात शिक्षा सदन के कक्षा 8वीं और 9वीं के 93 छात्रों को साइकिलें प्रदान किया, जिनकी कक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति है। कुल 5.43 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई साइकिलें कक्षा 8वीं और 9वीं की सभी 58 लड़कियों और 35 लड़कों को प्रदान की गईं। उल्लेखनीय है कि दीपिका इस्पात शिक्षा सदन इस्पात शहर में रहने वाले वंचित बच्चों के लिए आर.एस.पी. द्वारा संचालित एक नि:शुल्क स्कूल है।
स्कूल के ऑडिटोरियम में 27 फरवरी को आयोजित एक समारोह में दीपिका महिला संघति (डी.एम.एस.) की अध्यक्षा, श्रीमती नम्रता वर्मा और कार्यपालक निदेशक (एच.आर.), तरुण मिश्र ने साइकिल वितरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डी.एम.एस. की दोनों उपाध्यक्षा, श्रीमती प्रभाती मिश्र और श्रीमती रीता रानी, मुख्य महा प्रबंधक (टी.ई. एवं उद्यानकृषि), बी.के.जोजो, महा प्रबंधक प्रभारी (सी.एस.आर.), सुश्री मुनमुन मित्रा, सहायक महा प्रबंधक (सी.एस.आर.), टी.बी.टोप्पो, सचिव (डी.एम.एस.), श्रीमती सरिता कुमार, डी.एम.एस. के शासी निकाय के सदस्य, प्रधानाध्यापक (डी.आई.एस.एस.), शिशिर कुमार सामल, प्रशासक (डी.आई.एस.एस.), एस.के.मिश्र, स्कूल के शिक्षक और छात्र उपस्थित थे।

सुश्री मुनमुन मित्रा ने साइकिल उपहार योजना के बारे में जानकारी दी और छात्रों को साइकिल के बेहतर रखरखाव के टिप्स दिए। समारोह का समन्वयन श्री एस.के.सामल ने किया।
साइकिल वितरण के साथ ही डी.आई.एस.एस. की शिक्षा यात्रा में एक और अध्याय जुड़ गया है, जिसमें कक्षा 1 से 10 तक पढ़ने वाले 897 छात्र हैं। छात्रों को न केवल मुफ्त शिक्षा दी जा रही है, बल्कि एक छात्र को जो भी अन्य सहायक उपकरण चाहिए, जैसे किताबें, कॉपियाँ, स्कूल बैग से लेकर नियमित और सर्दियों की वर्दी, जूते और पौष्टिक मध्याह्न भोजन भी दिया जा रहा है। वर्ष 2016 में इस स्कूल से छात्रों के पहले बैच ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, ओडिशा द्वारा आयोजित कक्षा-10 बोर्ड पास किया और तब से स्कूल 100 प्रतिशत पास प्रतिशत दर्ज कर रहा है।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।