भदोही/ आईसीडीएस विभाग के अंतर्गत पोषण मिशन की प्रगति समीक्षा बैठक जिलाधिकारी विशाल सिंह की अध्यक्षता कलेक्टेªट सभागार में सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी विशाल सिंह ने को डीपीओ को निर्देशित किया कि जिन सेन्टरों पर छोटे बच्चों की वेईंग मशीन उपलब्ध एवं खराब है की सूची बनाकर डीपीआरओ को मुहैया कराने की हिदायत दी। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को यह भी निर्देश दिया कि जिन सेन्टरों पर तख्ता, हैंगर, हरा पर्दा नही है वहॉ तत्काल प्रधानों से बातचीत कर व्यवस्था सुनिश्चित कराये अन्यथा कार्यवाही की जायेगी। साथ ही जिलाधिकारी ने ई कवच पोर्टल पर फीडिंग कराये जो बच्चें चिन्ह्ति हो रहे है उनके न्यूटेªशन लेवल ठीक कराये। खराब प्रगति वाले इन्डीकेटर्सो के साथ एमओआईसी, सीडीपीओ, यूनिसेफ अधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारी के समन्वय कर सप्ताहित बैठक कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी बेसिक स्कूल के बच्चों को एमडीएम खाना खाने के बाद आयरन की गोली देना सभी शिक्षक व आईसीडीएस कर्मचारी सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सम्भव अभियान के अन्तर्गत सैम बच्चों की फीडिंग की स्थिति में अपेक्षित सुधार किया जाय। समस्त आगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पोषण टेªकर एप्प का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन कराया जाना सुनिश्चित हो। पोषण पुनार्वास केन्द्र में सैम बच्चों को भर्ती कराये जाने हेतु निर्देश दिये। प्रत्येक माह राशन वितरण की फीडिंग, गृह भ्रमण, दक्षता मापन, पोषण टेकर पर करना सभी सीडीपीओ सुनिश्चित करें। पोष्टाहार का वितरण, शत-प्रतिशत हर हाल में ससमय वितरण हो जाना चाहिए। जिन आगनबाड़ी केन्द्रो पर वजन व लम्बाई, तौल मशीन नही है बगल के केन्द्र से समन्वय बनाते हुए उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने जच्चे-बच्चे के पोषण सम्बन्धी कार्याे में शिथिलता व लापरवाही बरतने पर सुपरवाईजर को कड़ी फटकार लगायी। जिलाधिकारी ने सैम-मैम बच्चों के चिन्हाकन हेतु नए तरीकों व आयामों पर बल दिया। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश मिश्रा, डीपीआरओ संजय मिश्रा, सीएमएस डॉ राजेंद्र तिवारी, बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह, अपर जिला सूचना आधिकारी अनिल कुमार सिंह, समस्त एमओआईसी, समस्त सी0डी0पी0ओ0, यूनीसेफ़ प्रभारी माधवी एवं सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
