जगजीवन नगर में महिला सशक्तिकरण पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Spread the love

धनबाद। बीसीसीएल के मानव संसाधन कल्याण विभाग, जगजीवन नगर में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों, केन्द्रीय चिकित्सालय तथा मुख्यालय से 30 से अधिक महिला कार्मिकों ने सहभागिता की।

कार्यशाला का प्रथम सत्र भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), आईएसएम धनबाद की प्रोफेसर आकांक्षा सिन्हा द्वारा लिया गया, जिसमें उन्होंने महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक एवं व्यावसायिक विकास के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यस्थल पर लैंगिक समानता, नेतृत्व कौशल एवं आत्मनिर्भरता पर विस्तृत चर्चा की।

द्वितीय सत्र का संचालन वाशरी डिवीजन की प्रबंधक (कार्मिक) प्रिया सिंह द्वारा किया गया, जिसमें उन्होंने कार्यस्थल पर महिला सुरक्षा, अधिकारों तथा नीतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने बीसीसीएल में महिलाओं के हितों की सुरक्षा हेतु उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं एवं प्रावधानों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के समन्वय की जिम्मेदारी मुख्य प्रबंधक (मानव संसाधन)  आर.एन. विश्वकर्मा ने निभाई। उन्होंने इस अवसर पर महिलाओं के कार्यस्थल पर सशक्तिकरण को लेकर बीसीसीएल के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएँ महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक होती हैं।कार्यशाला के फीडबैक सत्र के दौरान महिला कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा किए और महिला सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *