वार्डों की साफ-सफाई पर दिया जाए विशेष ध्यान – रूबी प्रसाद 

Spread the love

 जनसुनवाई पर आए शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया

सोनभद्र। सरकार द्वारा जन शिकायतों की सुनवाई तथा उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिये प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में समाधान दिवस सम्भव का आयोजन किया जाता है। जिसके क्रम में सोमवार को नगर पालिका परिषद में रूबी प्रसाद  अध्यक्ष नगर पालिका परिषद की अध्यक्षता में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस का आयोजन किया गया। तत्क्रम में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस में प्राप्त शिकायतें क्रमशः नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 3, नगर पंचायत घोरावल में 1, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 2, नगर पंचायत चोपन में 2, नगर पंचायत ओबरा में 4, नगर पंचायत रेणुकूट में 2, नगर पंचायत पिपरी में 2, नगर पंचायत दुद्धी में 3, नगर पंचायत डाला बाजार में 1, नगर पंचायत अनपरा में 2, समस्त निकायों को मिलाकर कुल 22 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश, से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है। इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है। इस मौके पर जेई मनीष कुमार, सभासद अनवर अली, मनौज , धर्मराज जैन, सुजीत कुमार, अजीत सिंह, विमलेश कुमार, संत सोनी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *