ग्राम प्रधान बीडीसी उपचुनाव : डीएम,एसपी ने मतदान केंद्रों,स्थलों का स्थलीय भ्रमण कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश

Spread the love

भदोही / त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव 2025 को स्वतंत्र,निष्पक्ष व पारदर्शी बनाने के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक व मुख्य विकास अधिकारी डॉ शिवाकांत द्विवेदी द्वारा विकासखंड डीघ के ग्राम पंचायत बनकट एवं विकासखंड ज्ञानपुर के बनकट ज. छनौरा आदि निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केंद्रों स्थलों का स्थलीय भ्रमण कर मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील सहित सुरक्षा व्यवस्थाओं व अन्य बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 03 ग्राम प्रधान, विकासखंड डीघ में ग्राम पंचायत बनकट, औराई में ग्राम पंचायत सरायबाबू, ज्ञानपुर में ग्राम पंचायत बनकट ज.छनौरा एवं 01 पद सदस्य क्षेत्र पंचायत हेतु सुरियावा के वार्ड संख्या 41 हेतु मतदान 19 फरवरी को प्रातः 7 से शाम 5  बजे तक एवं मतगणना 21 फरवरी को प्रातः 8 बजे से संपादित होगा।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मतदाताओं से मिलकर अपील किया कि निर्भीक होकर अपनी पसंद के उम्मीदवार को अपना अमूल्य मत दे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण में उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर अरुण गिरी, खंड विकास अधिकारी डीघ बृजेश नारायण त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *