ग्राम भुड़कुड़ा ने अपना गाँव, अपना ठाँव नामक संस्था का किया गठन

Spread the love

गाँव की विरासत संभालने और उज्जवल भविष्य का रखा लक्ष्य

लक्ष्य तक पहुँचने हेतु 51 की कार्य समिति और 31 का मार्गदर्शक मंडल का किया गठन

 अहरौरा, मिर्जापुर /  क्षेत्र के  भुड़कुड़ा गांव में मंगलबार को गांव के लोगों ने गांव के मन्दिर पर बैठक करके अपना गाँव-अपना ठॉंव नामक संस्था का गठन किया ।

और संस्था की प्रथम बैठक गाँव के ऐतिहासिक पोखरें की मंदिर पर संपन्न हुआ ।

संस्था में गाँव के सभी जाति धर्म को सम्मिलित किया गया और गाँव को पूर्वी, पश्चिमी, मध्य, उत्तरी और दक्षिणी 5 भागों में बाँट कर संस्था में सभी की भागीदारी सुनिश्चित की गई ।

 बैठक में सर्वप्रथम गाँव के प्रथम पुरुष स्वर्गीय बेसहू राम को याद किया गया और अपने प्रथम ग्राम पुरूष के द्वारा पोखरा और मंदिर के निर्माण के लिए श्रद्धांजलि दी गई ।

इसके पश्चात संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए अवगत कराया गया कि अपना भुड़कुड़ा गाँव जनपद का एक प्रमुख गाँव है जिसका जनपद के सामाजिक और शैक्षणिक विकास में अग्रगणी योगदान है ।

यहाँ के लोगों की संस्कार युक्त धार्मिक जीवन के लिए राम लीला का मंचन और शैक्षणिक विकास हेतु जनता को जनार्दन मानकर इंटर कॉलेज चला कर सामाजिक समानता का सभी जाति व धर्म के प्रति व्यवहार इसको एक अलग स्थान देता है ।इन सभी के अतिरिक्त स्वाभिमान ऐसा कि आज भी हमारे गाँव की एक बेटी के बचन बद्धता को क़ायम रखने के लिए क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित जमुहार गाँव में आज भी भुड़कुड़ा गाँव का शादी विवाह न होना, ऐसे तमाम कृतियो के कारण अन्य गांवों से अलग सम्मान और पहचान वाला गाँव भुड़कुड़ा है।

    उक्त सभी विशेषताओं को बरकरार रखते हुए गाँव के सर्वांगीण विकास हेतु संस्था का गठन किया गया है ।

 आगे हम सभी के सामने जहाँ यहाँ की विरासत को संभालने एवम् इसको सम्मान और पहचान देने की चुनौती है वही यहाँ के नौजवानों के शैक्षणिक विकास हेतु उच्च शिक्षा की ओर प्रेरित करने व सामाजिक विकास हेतु संस्कारी बनाने और आर्थिक विकास हेतु रोज़गार सृज़न करने व उपलब्ध कराने की भी बड़ी चुनौती है जिसको यह संस्था अपना प्रथम लक्ष्य मानकर कार्य करेगी। इस अवसर पर हरिशंकर सिंह को अध्यक्ष, अतुल सिंह को महामंत्री, अविनाश सिंह को उपाध्यक्ष , पियूष सिंह को महामंत्री, शशिकांत सिंह को कोषाध्यक्ष, मनोनित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *